फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन घंटे ठप रही नौ उपकेंद्रों की बिजली

Fri, 20 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 220 केवी हुसैनगंज उपकेंद्र पर अनुरक्षण का कार्य बृहस्पतिवार को किया गया। इसके चलते नौ उपकेंद्र तीन घंटे बंद रहे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस उपकेंद्र से जुड़े 33केवी तालगांव, नैपालापुर, खैराबाद, हुसैनगंज, मिश्रिख ग्रामीण, इमलिया सुल्तानपुर, रामकोट, नवीन चौक, सेठिया ऑयल मिल उपकेंद्रों की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बंद रही। हालांकि बिजली विभाग ने एक दिन पहले ही शटडाउन की सूचना उपभोक्ताओं को दे दी थी।

उपभोक्ता राकेश व मोहित ने बताया कि बिजली न आने की वजह से कारोबार ठप रहा। समय से लोगों को आर्डर नहीं दे पाए। उपेंद्र ने बताया कि घर में पानी की टंकी खाली हो गई थी। इससे निजी हैंडपंप के जरिये पानी की जरूरत पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अन्य उपभोक्ता बेहद परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें