फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 100 गांवों की बिजली आपूर्ति हुई बाधित

Tue, 21 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना। एचटी लाइन में आई खराबी की वजह से क्षेत्र के 100 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस वजह से बाशिंदों को पेयजल की दिक्कत भी उठानी पड़ी। लोग गर्मी में परेशान हुए।
विज्ञापन


रविवार के बाद सोमवार को भी 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे क्षेत्र के करीब 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति सात घंटे से अधिक समय तक ठप रही। सुबह करीब 11 बजे लाइन में तकनीकी खराबी आने से संदना विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही, वहीं दुकानदारों, किसानों और छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीण रामगोपाल ने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है। आए दिन ब्रेकडाउन के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। उनका कहना है कि जब तक जर्जर तार नहीं बदले जाएंगे, तब तक ऐसी समस्या बनी रहेगी।

सीके यादव ने बताया कि दिनभर बिजली न मिलने से व्यापार प्रभावित रहा है। लंबे समय तक बिजली कटी रहने से दुकानों और अन्य व्यवसायिक कार्यों पर असर पड़ता है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें