सीतापुर। पुराने सीतापुर में मंगलवार को केबल फुंकने से तीन घंटे व नई बस्ती में इंसुलेटर दगने से दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। लंबी कटौती से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुराना सीतापुर के कजियारा व कोट मोहल्ले को जाने वाला केबल फुंक गया। इससे करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत करके दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
सिटी उपकेंद्र से जुड़े नई बस्ती इलाके में दोपहर एक बजे इंसुलेटर दग गया। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति चालू हो पाई। विकास नगर, नवीन चौक, खूबपुर, भार्गव कॉलोनी व हेमपुरवा में फेस उड़ने व तार टूटने से दो घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि लोकल फॉल्ट की वजह से दिक्कतें आई थीं। विभाग की टीमें भेजकर सभी जगह बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।