फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से 54 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। बरई जलालपुर इलाके में पिछले तीन दिन से 54 गांवों की बत्ती गुल है। उपकेंद्र में आई खराबी ठीक कराने में पॉवर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब 25 हजार की आबादी इससे प्रभावित है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो हाइवे जाम कर किया जाएगा।
विज्ञापन

बरई जलालपुर क्षेत्र में बुधवार से विद्युत आपूर्ति बाधित है। परेशान उपभोक्ता पावर हाउस के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें बार-बार सिर्फ आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। इससे विद्युत उपभोक्ताओं में रोष है। नाराज उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर आपूर्ति शुरू नहीं होगी तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
उपभोक्ता वैभव सिंह, अनुभव शुक्ला, नरेंद्र पाल, शैलेंद्र गुप्ता व अल्ली पांडेय ने कहा कि अगर शुक्रवार शाम तक लाइट नहीं आई तो हम हाइवे जाम कर देंगे। कहा आपूर्ति बाधित होने से जलालपुर, मूसेपुर, जाजपुर, दहेलिया, रफादपुर, रमराजपुर, बिनौरा, रायपुर, मीरपुर, शेरपुर सहित तमाम गांवों में तीन दिनों से बिजली नहीं आई। जेई रविंद्र कुमार ने बताया अंडरग्राउंड केबिल में फॉल्ट है। ठीक होते ही आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें