फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली/सीतापुर। महोली कस्बे में लगा ट्रांसफॉर्मर अचानक फुंक जाने से कई मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। घरों में लगे इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। इससे करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

कस्बे के बड़ागांव चौराहे पर लगा ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने से मास्टर कॉलोनी पूर्वी, मास्टर कॉलोनी पश्चिमी व मिल कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण भी बंद हो गए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग व महिलाएं गर्मी से निजात पाने के लिए अपनी-अपनी छतों पर टहलती रहीं।
मास्टर कॉलोनी पश्चिमी के दुर्गेश, अनुराग, संजय गुप्ता आलोक मिश्रा, गोपी गुप्ता, शिखर व प्रकाश ने बताया कि गुरुवार रात बिजली गुल हुई थी। शुक्रवार शाम पांच बजे तक दर्शन नहीं हुए। पूरी रात भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। शुक्रवार दोपहर की गर्मी से बचने के लिए लोग काफी परेशान रहे। घरों में लगे फ्रिज, कूलर व एसी शोपीस बनकर रह गए।
विज्ञापन

कस्बे में आए दिन बाधित होने वाली विद्युत सप्लाई को लेकर जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विद्युत सप्लाई ठप होने से मोहल्लों की करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई। अवर अभियंता विद्युत संतोष मौर्य ने बताया कि देर रात ट्रांसफॉर्मर का एक फेज व केबल खराब हो गया था जिससे विद्युत सप्लाई बाधित रही है। अब लाइन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें