फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 25 मोहल्लों में तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Fri, 21 Aug 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में फॉल्ट के चलते बृहस्पतिवार को 25 से अधिक मोहल्लों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। लंबी कटौती से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े नवीन चौक इलाके में सुबह 10 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। एक घंटे तक बिजली न आने पर उपभोक्ताओं ने शिकायत की। इसके बाद टीम ने पड़ताल शुरू की, तीन घंटे बाद टीम को जंपर उड़ा मिला। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान उपभोक्ताओं को गर्मी में जूझना पड़ा।

पुराने सीतापुर इलाके में ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे दोपहर 12 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बंद होने से व्यापारी बेहद परेशान हो गए। बार-बार अफसरों से शिकायत करते रहे। तीन घंटे बाद ट्रांसफार्मर की दिक्कत दूर हो गई।
विज्ञापन


नई बस्ती व आनंदनगर इलाके में केबल फुंकने की वजह से तीन घंटे आपूर्ति बंद रही। सुबह 11 बजे ठप हुई आपूर्ति दो बजे बहाल हो पाई। उपभोक्ता राहुल ने बताया कि रोजाना मोहल्ले में समस्या बनी रहती है। तार बहुत ही जर्जर हो गए हैं। आए दिन टूटते रहते हैं। बिजली विभाग से कई बार इन्हें बदलने की मांग की गई है, लेकिन हर बार पुराने तारों को ही जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें