फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे गुल रही बिजली, 50 हजार लोग प्रभावित

Thu, 01 Jun 2017 11:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
शुक्रवार को विद्युत मेंटीनेंस का कार्य किया गया।
विज्ञापन
संतोषी माता मंदिर उपकेंद्र में रोटी गोदाम फीडर के पैनल बदलने से सीतापुर शहर में तकरीबन सात घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे कई मोहल्लों में पानी की समस्या भी गहराई। करीब 50 आबादी प्रभावित रही। 
विज्ञापन


शहर के रोटी गोदाम मोहल्ले में लगे फीडर से सिविल लाइन, आगा कॉलोनी, आंख अस्पताल, संजय नगर, डीसीओ कॉलोनी आदि को बिजली आपूर्ति की जाती है। ये सभी मोहल्ले के शहर के पॉश इलाके में गिने जाते हैं।

गुरुवार को रोटी गोदाम के फीडर पर पैनल बदलने से आपूर्ति काट दी गई थी। इस वजह से इन सभी मोहल्लों में आपूर्ति बाधित रही। फीडर में पैनल बदलने से सरकारी कार्यालय व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे गुल बिजली देर शाम पांच बजे बहाल हो सकी। पावर कॉर्पोरेशन के उपखंड अधिकारी रविकुमार ने बताया कि उपकेंद्र के पैनल पुराने हो गए थे। बेहतर आपूर्ति व गर्मी को देखते हुए इन्हें बदलना जरूरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें