फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पेट्रोल पंपों पर छापा, पकड़ी घटतौली

Thu, 01 Jun 2017 11:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पेट्रोल पम्प छापा - फोटो : SELF
विज्ञापन
प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को महमूदाबाद कस्बे के दो पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों ही पेट्रोल पंपों पर घटतौली पकड़ी गई। मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। हालांकि टीम ने पंप संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन


एसडीएम महमूदाबाद दीपेंद्र यादव ने बांट माप, पूर्ति विभाग, आयल कंपनियों के अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ गुरुवार को महमूदाबाद के अवध फीलिंग स्टेशन पर छापेमारी की।

यहां पर मशीनें के पुर्जे चेक कर चिप की तलाश की गई, लेकिन चिप नजर नहीं आई। इसके बाद लीटर में तेल नाप कर देखा गया। तेल नापने के दौरान मशीन के एक नॉजिल से प्रति 5 लीटर में 10 मिली. व दूसरे नॉजिल में प्रति 5 लीटर में 20 मिली. तेल कम मिला।
विज्ञापन


ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि इतनी कमी घटतौली के दायरे में नहीं आती है। जिस पर एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली। इसके बाद टीम ने कस्बे के ही अग्रवाल ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।

यहां पर मशीनों के पुर्जे दुरुस्त मिले, चिप कहीं नजर नहीं आई, लेकिन तेल नापने में घटतौली यहां भी मिली। यहां देखा गया कि प्रति 5 लीटर पर 20 मिली. तेल कम मिला। यहां भी ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने यह कमी घटतौली के दायरे में न आने की बात कही।

इस पर एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम ने बताया कि जिन पंपों पर जितना तेल कम मिला है, उसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है। शासन के जैसे निर्देश होंगे, उस पर अमल किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें