सीतापुर। मछरेहटा बिजली उपकेंद्र से करीब 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इस वजह से इलाके के करीब 400 गांवों के उपभोक्ता प्रभावित हुए। रविवार रात करीब 10 बजे उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। इससे मछरेहटा टाउन, सूरजपुर, बीहट बीरम, कुंदौली, बनियामऊ सहित सभी फीडर बंद रहे। सोमवार सुबह नौ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
इस बिजली कटौती से क्षेत्र के करीब 400 गांवों की एक लाख की आबादी को बिजली नहीं मिल सकी। उपभोक्ता परेशान रहे। आशीष, अतुल, अनिल ने बताया कि आपूर्ति ठप होने के बाद फोन करने पर अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। आपूर्ति बंद रहने से क्षेत्र के राठौरपुर, बहोरनपुर, गंगापुर, मिर्जापुर उत्तरी, निधुवामऊ, भट्ठापुरवा, बनियामऊ, सूरजपुर, इटौवा, खरगापुर, पेरियाकोडर, दमोदरपुर, रायपुर, कोठारपुरवा, अहमदनगर, भारासैनी, बीहट बीरम, बरसंधियां, बेनीगंज, गंज, हीरापुर, आदिलपुर, नई बस्ती, जटपुरवा, रमुवापुर आदि गांव प्रभावित हुए। इस संबंध में एसडीओ शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 33 केवीए लाइन फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित थी, अब बहाल कर दी गई है। संवाद