फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अस्पताल में 20 घंटे गुल रही बिजली, ऑपरेशन टले

Tue, 26 May 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए गर्मी में कतार लगाकर बैठी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। जिला महिला अस्पताल में सोमवार देर रात आंधी के दौरान बिजली गुल हो गई। मंगलवार शाम तक आपूर्ति बहाल न होने से भर्ती महिलाओं व तीमारदाराें से लेकर स्टाफ तक परेशान रहा।
विज्ञापन

पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड रूम में अंधेरा पसरा रहा। दूरदराज क्षेत्रों से आईं गर्भवती महिलाएं दिनभर बिना जांच कराए भूखी-प्यासी भटकती रहीं। जांच न होने पर लौटना पड़ा। ओपीडी में बैठीं चिकित्सक व महिलाएं भी परेशान नजर आईं। लाइट न होने के कारण जांच रिपोर्टों को पंखा बनाकर चेहरे पर हवा करते हुए दिखाई दीं।
अस्पताल परिसर में लाखों की लागत से लगा सोलर पावर सिस्टम में भी तकनीकी खराबी आ गई। जिसे कर्मचारी घंटों मशक्कत के बाद भी देर शाम तक दुरुस्त करने में नाकाम रहे। वहीं, जिला अस्पताल का जनरेटर वीआईपी कमरों को ही ठंडी हवा देता रहा। आम मरीजों के वार्डों में अंधेरा पसरा रहा।
विज्ञापन

सबसे भयावह स्थिति ऑपरेशन थिएटर की रही। बिजली न होने के कारण डॉक्टरों ने उन प्रसूताओं के ऑपरेशन भी टाल दिए, जो दर्द से कराह रही थीं। मरीजों को लाइट आने की बात कहकर टरका दिया गया। सीएमएस डॉ. सुनीता कश्यप ने बताया कि सोमवार को आई तेज आंधी-पानी से मेन लाइन खराब हुई है। सोलर सिस्टम भी खराब है, कर्मचारी उसे ठीक करने में जुटे हैं। ठीक होते ही सारी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें