फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शहर में तीन घंटे व ग्रामीण इलाकों में सात से 10 घंटे बिजली गुल

Fri, 22 May 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
ग्राम रायसेनपुर में जलता ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में अघोषित बिजली कटौती से गर्मी में लोग बेहाल हैं। शहर में शुक्रवार को तीन घंटे तो वहीं ग्रामीण इलाके में सात से 10 घंटे की कटौती हुई। रात में कटौती होने से लोगों की नींद खराब हुई। वह घर के बाहर व छत पर टहलते रहे। गर्मी की वजह से सो नहीं पाए। वहीं, शहर में दोपहर के समय बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े मुंशीगंज, नवीन चौक, भार्गव कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, कांशीराम काॅलोनी सहित 30 मोहल्लों में शुक्रवार को दिन में तीन घंटे की बिजली कटौती हुई। यह कटौती कभी आधा घंटा तो कभी एक घंटे की लंबी कटौती हुई। ट्रिपिंग का सिलसिला दिनभर चलता रहा। इसी तरह सिटी उपकेंद्र से जुड़े नई बस्ती, लोहारबाग, विजय लक्ष्मी नगर, घूरामऊ बंगला सहित 20 मोहल्लों में बिजली कटौती हुई। दोपहर के समय दो घंटे की कटौती से लोगों में आक्रोश दिखा। इन्वर्टर के अभाव वाले घरों के लोग बेहद परेशान रहे। इसी तरह बांसुरा उपकेंद्र, पिसावां, बभनेवा, महमूदाबाद उपकेंद्र से जुड़े गांवों में सात से 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। रात के समय कटौती से ग्रामीण परेशान रहे। महेश व राकेश ने बताया कि न तो दिन में सही से बिजली आपूर्ति हो रही है और न ही रात में।
लोड बढ़ते ही फुंक गया ट्रांसफार्मर
लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण खराब होने के साथ-साथ ट्रांसफार्मर लगातार फुंक रहे हैं। ग्राम पंचायत रायसेनपुर में नीरज सिंह के घर के पास रखा ट्रांसफार्मर शुक्रवार को अचानक जलने लगा। इस ट्रांसफार्मर से ग्रामीण हरि नारायण, नरेंद्र सिंह, मोहित सहित 30 से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए है। उपभोक्ता तेज नारायन, प्रदीप यादव समेत सभी ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें