फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शहर के कई मोहल्लों में बिजली कटौती ने छुड़ाया पसीना

Fri, 24 May 2024 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में शुक्रवार को दिनभर ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। 20 से अधिक मोहल्लों में करीब चार से पांच घंटे की कटौती हुई। इससे कई घरों में इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

भवानीपुर उपकेंद्र के तहत आने वाले मोहल्लों में एक सप्ताह से बिजली रूला रही है। शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे की कटौती हुई। सुबह के समय कटौती होने से कई घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। सुबह नौ बजे बिजली बहाल हुई। उसके बाद दिन में कई बार आधा से एक घंटे की कटौती हुई।
पूरे दिन में ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। इससे विकास नगर, खूबपुर, श्रीनगर, नवीन चौक, गल्ला मंडी, तरीनपुर, कांशीराम कॉलोनी सहित अन्य मोहल्लों के लोग बहुत ही परेशान रहे। इसी तरह पुराने सीतापुर इलाके के मिरदही टोला, चौबेटोला, शास्त्री नगर सहित अन्य मोहल्लों में भी यही हालात बने रहे।
विज्ञापन

इससे पहले बीती रात बृहस्पतिवार को बिजली आती-जाती रही। रात में कई बार एक से दो घंटे की कटौती हुई। गर्मी के चलते लोगोंं की नींद खराब हुई। वह बार-बार बिजली आने का इंतजार करते रहे। शिकायत करने पर पता चला कि लाइन में फॉल्ट आ गई है। इसी वजह से कटौती हुई है। इससे लोग बिना बिजली के काफी परेशान दिखे।
विज्ञापन



आ रही है फॉल्ट

गर्मी अधिक हो रही है। लोड बढ़ रहा है। इससे फॉल्ट आ रही है। इस फॉल्ट को सही करने के लिए इमरजेंसी कटौती करनी पड़ रही है।

नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें