फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आधे शहर की गुल रहेगी बिजली

Tue, 18 Jul 2017 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
power
विज्ञापन
 अनुरक्षण कार्य के चलते 20 जुलाई को सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे तक आधे शहर की बिजली गुल रहेगी।  पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरबी यादव ने बताया कि 33 केवीए भवानीपुर, 33 केवीए मिश्रिख तथा 33 केवीए मिश्रिख तहसील लाइन का निर्माण चल रहा है। जिसमें तीनों लाइन आपस में क्रॉस कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


जिसके चलते भवानीपुर उपकेंद्र में शटडाउन लिया जाएगा। अनुरक्षण कार्य सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस के चलते विकासनगर, खूबपुर, गल्लामंडी, इस्माइलपुर, मन्नी चौराहा, रामलीला मैदान, मुंशीगंज, काजियारा, हरदोई चुंगी, श्यामनाथ, इस्लामबाग, एफसीआई, तारकनाथ मंदिर, तरीनपुर आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


इसके बाद उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। विद्युत उपभोक्ता कटौती से पूर्व अपनी-अपनी आवश्यकता के अनुसार बिजली का उपयोग कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें