फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के साथ अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक से अभद्रता, दस्तावेज फाड़े
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। शराब के नशे में धुत दो व्यक्तियों ने प्राथमिक विद्यालय में घुसकर अध्यापक से अभद्रता की। आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी अभिलेख भी फ ांड़ दिए। शिक्षक को जान से मारने की धमकी भी मिली है। पीड़ित अध्यापक ने रेउसा थाने में तहरीर दी है। प्राथमिक विद्यालय पकौरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र कुमार सिंह ने रेउसा थाने में दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि सोमवार को दिन में एक बजे जब वह विद्यालय बंद कर रहे थे, तभी सोनू गुप्ता, दिनेश भार्गव द्वारा विद्यालय निरीक्षण की बात कहते हुए उनसे अभद्रता की। विरोध करने पर उक्त व्यक्तियों ने दस्तावेज फाड़ दिए। मारपीट की धमकी देते हुए चले गए। उक्त घटना की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को सम्बंधित शिक्षक द्वारा दे दी गयी है। थानाध्यक्ष रेउसा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

.....................
आग से काफी संपत्ति राख
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक घर में अचानक आग लग जाने से काफी संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। रेउसा क्षेत्र के बम्हनेवा मजरा झुलहापुरवा निवासी बाला प्रसाद के घर में रविवार की रात अचानक झोपडी में आग लगने से झोपडी जलकर राख हो गई। पीड़ित के अनुसार झोपड़ी में रखे कपड़े, बर्तन समेत कई हजार का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें