फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बारिश से आई फॉल्ट से पांच घंटे गुल रही बिजली

Thu, 07 May 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम के बदले मिजाज के बाद बृहस्पतिवार को सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश से शहरी इलाके सहित करीब 300 गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे बाधित रही। तेज हवा व बारिश के कारण जगह-जगह आई फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं को लंबी कटौती के कारण परेशानी उठाना पड़ी। कई इलाकों में सुबह के समय बाधित हुई बिजली आपूर्ति से लोगों को पेयजल की परेशानी से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लाइन फाल्ट को काफी हद तक दुरुस्त कर सुबह 10 बजे के बाद अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कराई। बृहस्पतिवार तड़के तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण भवानीपुर उपकेंद्र की मुख्य बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे विकास नगर, खूबपुर, नवीन चौक, भार्गव कॉलोनी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
इसी तरह पुराना सीतापुर उपकेंद्र के कजियारा, कोट, मिरदही टोला, मुंशीगंज, ताड़कनाथ मंदिर व पूर्णागिरी नगर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की तो पता चला कि कई जगहों पर जंफर उड़ने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन

वहीं, पुराने सीतापुर में भी ट्रांसफार्मर में आई फॉल्ट के कारण करीब तीन घंटे तक इलाके में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित रही। पिसावां, रामपुर मथुरा, सिधौली, रेउसा, लहरपुर, तंबौर व मिश्रिख इलाके में आई लाइन फॉल्ट के कारण करीब 300 गांवों के उपभोक्ताओं को भी पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली संकट की परेशानी से जूझना पड़ा। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि फॉल्ट की वजह से दिक्कतें आई थी। जिसे दूर कराकर बिजली आपूर्ति को बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें