फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पोस्टिंग नैमिषारण्य में, ऑपरेशन में मिश्रिख में चढ़ा नाम

Fri, 09 Jan 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग में एक नया कारनामा सामने आया है। डॉक्टर की पोस्टिंग नैमिषारण्य में है और सीएचसी मिश्रिख में ऑपरेशन के दौरान रजिस्टर पर उनका नाम चढ़ गया। चिकित्सक ने भी गैरमौजूदगी की बात स्वीकार की है। अब अधीक्षक मामले की जांच करवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

एनेस्थेटिस्ट डॉ. नंदलाल की नैमिषारण्य में पोस्टिंग है। इसी तरह ओटी टेक्नीशियन उदयभान की सिधौली में पोस्टिंग में है। सीएचसी मिश्रिख में दिसंबर 2025 में तीन ऑपरेशन हुए। इन ऑपरेशन के दौरान रजिस्टर पर इन दोनों के नाम चढ़ा दिए गए है। नंदलाल ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। ऑपरेशन के लिए मेरे पास कोई कॉल भी नहीं आया था।उदयभान ने बताया कि मुझे भी बुलाया नहीं गया था।

गहनता से होगी जांच
ओटी का रजिस्टर जो वायरल किया जा रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी है। वास्तविक रजिस्टर पर ऐसी इंट्री नहीं है। सीएचसी मिश्रिख से ही लापरवाही के चलते इन दोनों को हटाया गया था। ये लोग साजिश कर रहे हैं। इस मामले की गहनता से जांच करवाकर सीएमओ को रिपोर्ट भेजूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रखर श्रीवास्तव,सीएचसी अधीक्षक, मिश्रिख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें