फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दस करोड़ की 432 बीघा शत्रु संपत्ति से हटा कब्जा

Fri, 19 Dec 2025 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
शत्रु संपत्ति को कराया कब्जामुक्त।
विज्ञापन
बिसवां। तहसील क्षेत्र के पुरैना गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 432 बीघा शत्रु संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। एसडीएम शिखा शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत करीब दस करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

एसडीएम शिखा शुक्ला ने बताया कि पुरैना गांव की गाटा संख्या 506, 519, 520, 518, 517, 501 (क) और 791 सहित अन्य भूखंडों पर वसी अहमद व अन्य लोगों का वर्षों से अवैध कब्जा था। शत्रु संपत्ति घोषित इन जमीनों पर कुछ लोग अवैध रूप से खेती कर रहे थे। लंबे समय से मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए राजस्व अभिलेखों की जांच की गई, जिसमें अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चलवाया और अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के तत्काल बाद सरकारी अभिलेखों में इस भूमि को सुरक्षित श्रेणी में दर्ज कर लिया गया है। इस अभियान के दौरान एसडीएम के साथ भारी संख्या में राजस्वकर्मी और पुलिस बल तैनात रहा।


लगातार की जा रही शत्रु संपत्तियों की निगरानी
शत्रु संपत्ति की श्रेणी में दर्ज सभी भूखंडों की लगातार निगरानी की जा रही है। सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा कानूनन अपराध है। जिन भी संपत्तियों पर अवैध कब्जे पाए जाएंगे, उन्हें सख्ती से हटाया जाएगा। ऐसी किसी भी गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिखा शुक्ला, एसडीएम बिसवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें