फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण को रैली निकाल फैलाई जनजागरुकता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विश्व जनसंख्या दिवस पर गुुरुवार को शहर में जन जागरूकता रैली निकाली गई। इसका उद्घाटन सदर विधायक राकेश राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

रैली आंख अस्पताल से लालबाग चौराहे होते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से जनसंख्या स्थिरता के संबंध में जनसाधारण को जागरूक किया गया व परिवार कल्याण के कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई।
सीएमओ डॉ. आरके नैय्यर ने बताया जनसंख्या स्थिरता के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा इस वर्ष ‘परिवार नियोजन से निभाएं जिम्मेदारी’ थीम निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिसका मुख्य उद्देश्य जनसाधारण को सीमित परिवार के बारे में जागरूक बनाने के साथ-साथ परिवार कल्याण कार्यक्रम को गति प्रदान करना है।
सीएमओ ने बताया कि सीतापुर जिले में 15 से 49 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं में 30.8 प्रतिशत महिलाएं परिवार नियोजन की किसी भी विधि का प्रयोग करती हैं।
24.4 महिलाएं किसी भी आधुनिक विधि का प्रयोग करती हैं। यहां महिला नसबंदी का प्रतिशत 16.8 है। दशमलव आठ प्रतिशत महिलाएं आईयूडी प्रसव पश्चात आईयूडी कापर टी 2.6 प्रतिशत गर्भनिरोधक गोलियां व चार प्रतिशत पुरुष कंडोम का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र शाही ने बताया कि नसबंदी कराने वाले पुरुषों और महिलाओं को तीन हजार और दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। रैली में डॉ. पीके सिंह, राजकुमार, विजय कुमार, रामकृपाल, एकेएन आर्या, पीएम रिजवान, सीता मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें