सीतापुर। निशुल्क बाल अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के आवेदन स्वीकार करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 24 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पहले आवेदन 20 जुलाई तक जामा करने थे।
इस अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के लिए कांवेंट स्कूलों में 25 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि इस अधिनियम के तहत अब 24 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।