फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमा प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 07 Oct 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में प्रथम चरण का प्रचार बुधवार शाम थम गया। अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर संपर्क में जुट गए हैं। मतदान को लेकर प्रशासन इंतजाम मुकम्मल करने की कवायद में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए संबंधित ब्लॉकों पर गहमागहमी बढ़ गई है। गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालयों से चुनावी ड्यूटी में लगाए गए मतदान कार्मिकों की पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों में अफसर दिन भर जुटे रहे। शुक्रवार को जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।

प्रथम चरण का मतदान 9 अक्तूबर को होना है। बुधवार की शाम 5 बजे के बाद ब्लॉक सिधौली, कसमंडा, मछरेहटा, गोंदलामऊ तथा मिश्रिख में चुनावी शोर थम गया। जिसके बाद उम्मीदवार अब घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इन ब्लाकों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है। चुनावी शोर थमने के बाद उम्मीदवारों ने घर-घर दस्तक देनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें