फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 ब्लॉकों में प्रमुखी के लिए घमासान आज

Sat, 06 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक एलिया से सपा समर्थित उम्मीदवार तूलिका सिंह ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। तूलिका सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह की पुत्रवधू हैं। सत्तापक्ष का समर्थन होने के बावजूद तूलिका के मैदान छोड़ने पर सियासी गलियारों में सपा की किरकिरी हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा नाम वापसी के दिन आठ अन्य दावेदारों ने भी मैदान छोड़ दिया है। नाम वापसी के बाद महमूदाबाद व गोंदलामऊ में सपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। वहीं ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए रविवार को 10 ब्लॉकों में मतदान होगा। 1027 मतदाता 35 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

जिले की 19 ब्लॉकों में से सात पर शुक्रवार को एक-एक नामांकन होने से वहां सपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। शनिवार को नाम वापसी के बाद गोंदलामऊ से अवधेश कुमार व महमूदाबाद से राजेश कुमारी ने अपना परचा वापस ले लिया।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में दो-दो नामांकन हुए थे। नाम वापसी के बाद गोंदलामऊ से सपा प्रत्याशी व कारागार राज्यमंत्री के भांजे संदीप कुमार व महमूदाबाद से मुकेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

नाम वापसी के बाद अब जिले के 10 ब्लॉकों में 35 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इन ब्लॉकों में 1027 मतदाता रविवार को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें