महमूदाबाद (सीतापुर)। कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में लखनऊ के जरिये दिल्ली जाने की तैयार कर रहे कई किसानों को पुलिस ने गांव पहुंच कर रोक लिया। साथ ही गांव में भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है ताकि किसान आंदोलन में शामिल होने न जा सकें।
विज्ञापन
महमूदाबाद पुलिस के मुताबिक इमलिया मानपुर गांव से किसान कानून के विरोध में प्रस्तावित 26 जनवरी को लखनऊ होते हुए दिल्ली के लिए तमाम किसान जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही सीओ रविशंकर प्रसाद, कोतवाल अनिल पांडेय मौके पर पहुंचे। गांव पहुंच कर पुलिस ने किसानों को रोका। साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।