लहरपुर (सीतापुर)। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सीनू मिश्रा बजरंगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे।
उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। कार्यकर्ताओं ने उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर अरविंद सिंह मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए आश्वासन दिया कि उपनिरीक्षक के विरुद्ध जांचकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए और घेराव समाप्त कर वापस लौट गए।