फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुलिस बोली, सेल्समैन को उसी के तमंचे से लगी गोली

Sun, 15 Jun 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां। तेंदुआ मोड़ पर शराब सेल्समैन को गोली लगने की घटना का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार तेंदुआ निवासी पंकज के कमर में लगे तमंचे से ही फायर हुआ था। किसी अन्य युवक ने कोई फायर ही नहीं किया था।
विज्ञापन

सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को पंकज अपने साथी गंगाराम के साथ दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। जांच में सामने आया कि पंकज व गंगाराम शराब के नशे में बाइक से घर जा रहे थे। तेंदुआ मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान पंकज के कमर में लगे तमंचे से फायर हो गया। इस वजह से पंकज के पेट में गोली लग गई। पंकज पर तीन व्यक्तियों द्वारा गाड़ी रुकवाकर फायरिंग की बात कही गई थी। जांच में यह बात झूठी निकली।

ट्राॅमा सेंटर में चल रहा पंकज का इलाज
पंकज के पेट में गोली लगी है। लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस के खुलासे पर किसी परिजन ने कोई बयान नहीं दिया है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पुलिस का खुलासा सही नहीं है।
विज्ञापन

पंकज का भाई बोला- पुलिस का खुलासा गलत
पंकज के छोटे भाई कुलदीप ने बताया कि पुलिस की थ्योरी गलत है। पंकज पर तीन लोगों ने ही हमला किया। पहले एक युवक ने आवाज दी। पंकज को लगा कि कोई परिचित होगा। इसके बाद हॉकी मारी, इसे पंकज ने हाथ से रोका। एक अन्य युवक ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही पंकज नीचे गिर पड़े। इसके बाद हंगामा हुआ तो तीनों आरोपी भाग गए। पंकज किसी का चेहरा नहीं देख पाए। पुलिस के पास आखिर क्या सबूत है कि पंकज झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें