फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज और कल

Sat, 14 Mar 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए शनिवार व रविवार को परीक्षा होगी। इसमें 11,520 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम व एसपी ने शुक्रवार देर रात तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


शहर में परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, आरबीएसबीएस इंटर कॉलेज कमलापुर, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, आरएमपी डिग्री कॉलेज, आरएमपी इंटर कॉलेज, आरआरडी इंटर कॉलेज व उजागर लाल इंटर कॉलेज शामिल हैं। दो दिन में चार पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे के मध्य होगी।

दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे के बीच होगी। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम, पेयजल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें