फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पहली अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान

Sat, 14 Mar 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सीतापुर को पांच लाख रुपये तक का बजट जारी किया गया है। इस बजट से ब्लॉक व विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीएसए ने बीईओ को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो रही है। पहले ही दिन स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी इसकी शुरुआत करेंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को 2500 रुपये का बजट जारी किया गया है।
यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। दूसरा चरण एक जुलाई से प्रारंभ होकर 15 जुलाई तक चलेगा। तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रवेश दिलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीएमओ व बीएसए को दी गई है। इसी तरह छह वर्ष तक के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी बीएसए को दी गई है। कक्षा नौ में प्रवेश की जिम्मेदारी डीआईओएस की तय की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें