फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली मकान में पुलिस का छापा, विस्फोटक सामग्री बरामद

विज्ञापन
सीतापुर के महमूदाबाद में अवैध विस्फोटक के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर छापा मारकर विस्फोटक सामग्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित आतिशबाजी का सामान बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर महमूदाबाद कस्बा इंचार्ज संदीप तिवारी, एसआई एजाज अहमद, सिपाही रजनीश कुमार, सुनील कुमार ने क्षेत्र के मोहल्ला बेहटा छावनी के बाहर खाली पड़े लईक के घर में छापा मारा। बताया कि छापे में मौके से पुलिस को 35 तितली बम पटाखा, 1 अर्धनिर्मित हवाई पटाखा, 200 ग्राम सुरमई पाउडर, 200 ग्राम सोरा पाउडर, 200 ग्राम गंधक पाउडर, 300 ग्राम पीसा कोयला बरामद हुआ है।
सीओ ने बताया कि मौके से महमूदाबाद के बेहटा छावनी निवासी अतीक को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। सीओ का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है कि इस धंधे में और कितने लोग शामिल थे। विस्फोटक सामग्री बनाने और बेचने का काम कब से चलाया जा रहा था? जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें