फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघुशंका को नहर पटरी के पास गई महिला गायब, डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परिजनों ने नहर में गिरने की आशंका जताई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के देवरिया गांव निवासी हसीन बानो (35) पत्नी उस्मान गुरुवार की शाम अपने देवर गुलफाम और छोटी बेटी यासमीन के साथ बाइक से सवार होकर इलाके के गांव सुंदौली में पिता साहिद अली के घर आ रही थी। बताया जाता है कि रास्ते में उसे नूरपुर के पास शारदा नहर के करीब हसीनबानो ने लघुशंका जाने की बात कहकर देवर से बाइक रुकवाई।
बाइक रुकने के बाद महिला नहर पटरी की ओर चली गई। काफी देर तक वह वापस नहीं आई, इस पर देवर को चिंता हुई। युवक उसे तलाशने के लिए नहर पटरी की ओर गया, जहां पर महिला दिखाई नहीं पड़ी। हालांकि, मौके पर उसका नकाब पड़ा मिला है। काफी तलाश के बाद पता नहीं चलने पर मामले से परिवार को अवगत कराया। परिवार को आशंका है कि लघुशंका करते समय महिला नहर में गिरकर डूब गई है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें