फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन की बिजली कटी

Mon, 21 Mar 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकाया बिल वसूली को लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने सख्ती शुरू कर दी हैं। सोमवार को पुलिस लाइन सहित चार सरकारी बड़े बकायेदारों की बिजली काट दी गई। पुलिस लाइन पर करीब एक करोड़ का बिजली बिल बकाया है। कॉर्पोरेशन की इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


शासन सहित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी जिले में राजस्व वसूली को लेकर काफी सख्त हैं। एमडी शमीम अहमद ने पांच हजार तक के बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए। यहां सबसे अधिक बकाएदारी सरकारी महकमों पर है।

जिनसे वसूली को लेकर जनवरी में सभी को कॉर्पोरेशन की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। शहर के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सरकारी कनेक्शनों पर 15 करोड़ के करीब की बकाएदारी है। सोमवार को एसडीओ रवि कुमार की अगुवाई में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


जिसमें पुलिस लाइन पर एक करोड़ के बकाए, द्वितीय वाहिनी पीएसी पर 80 लाख, 27वीं वाहिनी पीएसी पर 41 लाख व कलेक्ट्रेट के एनआईसी पर 40 लाख की बकाएदारी को लेकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। एसडीओ ने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर सख्त रूख अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें