रंगों के त्यौहार पर इन दिनों बाजार पिचकारियों की दुकानों से सज गया है। रंग, अबीर्र, गुलाल व मास्क, टोपियां भी बच्चों को लुभा रहे हैं। सस्ते दरों से लेकर महंगी पिचारियां बाजार में उपलब्ध हैं।
छोटा भीम, निंजा हथौड़ी, मोदी व टैंक पिचकारियों की खूब डिमांड है। मुख्य बाजार लालबाग में सजी दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ दिखने लगी है। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजर आ रहा है। बच्चे अपने अभिभावकों को साथ लेकर मनपसंद पिचकारी खरीद रहे हैं।
प्रेशर पिचकारी व टैंक पिचकारी के अलावा मोदी, मिकी माउस व डोरेमाॅन ब्रांड की पिचकारियां बच्चों को खासा लुभा रही हैं। इसके अलावा रंग-गुलाल की ब्रिकी ने भी तेजी पकड़ ली है। हर्बल गुलाल के साथ इस बार हर्बल स्प्रे का पैक 80 रुपये में बाजार में मौजूद है।
विक्रेताओं के अनुसार इकोफ्रें डली सरटीफाइट गुलाल शाइन नाम से उपलब्ध है। जबकि नान टॉक्सिन गुलाल 20 रुपये प्रति सौ ग्राम के हिसाब से दुकानों पर बिक रहा है। इसकी खास बात यह है कि इसे सांस के रोगी भी लगा सकते हैं।