फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार; पैर में गोली लगने से दोनों घायल

Mon, 10 Aug 2026 09:26 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार चेन स्नेचर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने 36 घंटे में सोमवार को खुलासा कर दिया। मामले में फरार चल रहे दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन


मुठभेड़ एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम से कनवाखेड़ा से फायरिंग बट रोड की ओर जाने वाले जंगल के पास हुई। पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे कामिल पुत्र हसन अख्तर निवासी मैगलगंज, लखीमपुर खीरी और फरमान पुत्र यूसुफ निवासी नवाब मोहल्ला, चौखड़िया रोड, मैगलगंज को पुलिस तलाश रही थी। 

इसी कड़ी में जंगल के पास दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में कामिल और फरमान घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस बाइक, दो तमंचे, चार जिंदा व तीन खोखा कारतूस तथा पीली धातु की चेन के दो टुकड़े मिले हैं।

पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम

वांछित आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाली एसओजी और कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें