पुलिस टीम ने मंगलवार को कस्बे में पिपरा रेल क्रॉसिंग के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 98 हजार छह सौ रुपये बरामद किए। कार सवार सब्जी व्यापारी बरामद नकदी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। जिसके चलते पुलिस ने कैश कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि सब्जी व्यापारियों का कहना है कि वह महोली में सब्जी किसानों को कैश देने जा रहे थे। हरगांव में पिपरा रेल क्रॉसिंग के पास मंगलवार को स्टेटिक टीम प्रभारी श्यामलाल चौरसिया व पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लखीमपुर की ओर से जा रही एक कार से 98 हजार छह सौ की नकदी बरामद की है।
यह कैश लखीमपुर खीरी के महेवागंज सिंगारपुर निवासी सब्जी व्यापारी शादाब व रिजवान के पास से बरामद हुई है। स्टेटिक टीम का कहना है कि सब्जी व्यापारी बरामद कैश की सही जानकारी नहीं दे पाए। जिसके चलते कैश बरामद कर जांच शुरू कर दी गई है।