फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Tue, 14 Feb 2017 11:23 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली इलाके में सोमवार रात ट्रिपलिंग कर भाई की गोद भराई समारोह से लौट रही एक बाइक सवार महिला को रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार महिला का पति व उसका भाई जख्मी हो गए।
विज्ञापन


दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मानें तो बाइक सवार लोगाें ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। संदना के पट्टी गांव निवासी सुनीता (35) पत्नी रामजीवन अपने पति और भाई राजकुमार निवासी संदना के साथ दूसरे भाई की गोद भराई समारोह में शामिल होने लखनऊ के इटौंजा कुर्सिनपुरवा से सोमवार देर शाम वापस जा रहे थे।

जब ये लोग सिधौली में मिश्रिख मार्ग पर ब्लॉक भवन के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बस सुनीता को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि उसका पति व भाई जख्मी हो गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस भी खबर पाकर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें