सीतापुर में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के सीतापुर में मंगलवार की तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इस पर 25 हजार का इनाम था। पकड़े गए लुटेरे ने दो दिन पहले रविवार को सदरपुर थाना क्षेत्र के रुसहन नहर पुल के पास लूट को अंजाम दिया था। इसके बाद से पुलिस को इसकी तलाश थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ सदरपुर थाना क्षेत्र के मीरनगर और बढ़निया के बीच नहर पटरी पर हुई। सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने नहर पटरी पर एक कार को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। बाएं पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद इसे पकड़ लिया गया।
तमंचा समेत ये सामान हुआ बरामद
पकड़े गए लुटेरे की पहचान श्रीचंद यादव उर्फ संजय के रूप में हुई है। यह थानगांव क्षेत्र के राजापुर इसरौली का रहने वाला है। लूट में इसका नाम सामने आने के बाद पुलिस इसे तलाश रही थी। इसके कब्जे से 3480 रुपये नकद, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, हुंडई कार और एक मोबाइल बरामद हुआ है।