फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया लुटेरा गिरफ्तार, पुलिसिया कार्रवाई में बाएं पैर में लगी गोली

Tue, 28 Oct 2025 10:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गोली लगने से घायल लुटेरा श्रीचंद यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में मंगलवार की तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इस पर 25 हजार का इनाम था। पकड़े गए लुटेरे ने दो दिन पहले रविवार को सदरपुर थाना क्षेत्र के रुसहन नहर पुल के पास लूट को अंजाम दिया था। इसके बाद से पुलिस को इसकी तलाश थी। 

विज्ञापन


मुठभेड़ सदरपुर थाना क्षेत्र के मीरनगर और बढ़निया के बीच नहर पटरी पर हुई। सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने नहर पटरी पर एक कार को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। बाएं पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद इसे पकड़ लिया गया। 

तमंचा समेत ये सामान हुआ बरामद

पकड़े गए लुटेरे की पहचान श्रीचंद यादव उर्फ संजय के रूप में हुई है। यह थानगांव क्षेत्र के राजापुर इसरौली का रहने वाला है। लूट में इसका नाम सामने आने के बाद पुलिस इसे तलाश रही थी। इसके कब्जे से 3480 रुपये नकद, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, हुंडई कार और एक मोबाइल बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें