फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपी की सवा तीन करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी मुजीब अहमद की तीन करोड़ 25 लाख रूपये की संपत्ति को जब्त किया है। यह उसकी पत्नी और भतीजे के नाम दर्ज थी। डीएम के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीओ सिटी पियूष कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली के मोहल्ला बट्सगंज निवासी मुजीब अहमद अपना एक संगठित गिरोह बनाकर सदस्यों के माध्यम से आर्थिक लाभ के लिए अपराध करता है। आरोपी सरकारी जमीनों पर कब्जा, नशे का कारोबार, दुकानों से अवैध वसूली करना, अवैध रूप से वाहन स्टैंड बनाकर वसूली करने में माहिर है। आरोपी की आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं था। उसके पास इतनी पैतृक संपत्ति भी नहीं है कि जिसकी आमदनी से इतने कम समय में वह इतनी जमीन खरीद सके।
विवेचना के दौरान डीएम को एक रिपोर्ट भेजी गई, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी की पत्नी के नाम दर्ज गांव सरांय भाट परगना रामकोट में स्थित गाटा संख्या 539/0.4860 हेक्टर की भूमि को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत तीन करोड़ रूपये आंकी गई है। मुजीब के भतीजे की एक दुकान को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 25 लाख रूपये आंकी गई है। इसके पूर्व भी मुजीब की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें