सीतापुर। हरिद्वार से सीतापुर आ रहा एक युवक बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को जानकारी दी गई है। खैराबाद इलाके के गंगापुर गांव निवासी पुरुषोत्तम (22) पुत्र विश्वेश्वर हरिद्वार में काम करने गया था। वहां से रोडवेज बस से सीतापुर आ रहा था।
शनिवार को रास्ते में जहरखुरानों ने उसे अपना शिकार बना डाला। बेहोश कर उसके पास से मोबाइल, नकदी आदि सारा सामान पार कर दिया। सीतापुर पहुंचने पर वह बेहोश मिला।
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार के लोग पहुंच गए है, लेकिन अब तक युवक को होश नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।