फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले में दंपती जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। बकरी चराने गई एक महिला पर शनिवार सुबह एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोस के खेत में काम कर रहा उसका पति दौड़ा। पत्नी को बचाने के लिए वह जंगली जानवर से भिड़ गया। हमले में दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी पहला ले जाया गया।
विज्ञापन

वन विभाग को घटना की सूचना दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक जंगली जानवर भेड़िया हो सकता है। सदरपुर थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव निवासी मालती देवी (45) पत्नी ठाकुर भार्गव शनिवार सुबह दस बजे बकरियां चराने गांव के दक्षिण की ओर गई थी। इस बीच वह रामकरण के गन्ने के खेत के किनारे बैठी थी।
तभी अचानक एक जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। हमले से घबराई मालती देवी बचाव के लिए चिल्लाने लगी। शोर सुनकर पास ही खेतों पर काम कर रहे मालती के पति ठाकुर भार्गव मौके पर दौड़े और जंगली जानवर से भिड़ गए। जंगली जानवर ने उसे भी बुरी तरह नोंचकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख जंगली जानवर भाग निकला। हमले से दंपती बुरी तरह घायल हो गया। आननफ ानन में एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहला ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें