फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 1850 पात्रों को स्वीकृत किए पीएम आवास

Sun, 15 Sep 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 2,345 जरूरतमंद परिवारों को इस साल आवास की सुविधा दी जानी है। इन सभी को प्रधानमंत्री की ओर से प्रथम किस्त एक साथ भेजी जानी है। इनमें से 1850 पात्रों का चयन शनिवार तक हो गया।
विज्ञापन

2024-25 में 2,345 लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहली किस्त पीएम की ओर से 17 सितंबर को भेजी जाएगी। इसके लिए आवास स्वीकृति और एफटीओ जनरेट किया जा रहा है।
1850 पात्रों को आवास स्वीकृत कर दिए गए हैं। इसके सापेक्ष पहली किस्त भेजने के लिए 818 पात्रों का आदेश सीट जनरेट की गई है। साथ ही एफटीओ जनरेट किए गए हैं। पहले शासन ने 15 सितंबर को पीएम की ओर से पहली किस्त भेजने की सूचना दी थी। इसे परिवर्तित कर दिया गया है। आयुक्त ग्राम्य विकास ने सीडीओ को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि पीएम की अध्यक्षता में 17 सितंबर को मुख्य कार्यक्रम उड़ीसा में आयोजित किया जाएगा। जिले में यह कार्यक्रम जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा। सीडीओ निधि बंसल ने सभी बीडीओ को इसके तैयारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आवास स्वीकृत करने में पांच ब्लॉक अव्वल
तय लक्ष्य की तुलना में आवास स्वीकृत करने में पांच ब्लॉक अव्वल रहे हैं। इसकी ओर से सौ फीसदी आवास स्वीकृत किए गए हैं। गोंदलामऊ, कसमंडा, मछरेहटा, महोली और पहला ब्लॉक सभी आवास स्वीकृत कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें