फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रैक्टिस के लिए खिलाड़ियों को जाना पड़ता है लखनऊ

Thu, 23 Oct 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। कस्बे के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए कोई सार्वजनिक खेल मैदान व स्टेडियम न मिलने से उन्हें लखनऊ तक की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। खिलाड़ियों ने जिम्मेदारों से नगर में स्टेडियम बनवाने जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के गांधी महाविद्यालय के पड़ाव खेल मैदान पर खिलाड़ी क्रिकेट, कबड्डी व अन्य खेल खेलते हैं। ज्यादातर इस मैदान पर राजनीतिक पार्टियों की रैलियां, सर्कस, मेला जैसे अन्य आयोजन होते रहते हैंं। इससे यह मैदान खाली नहीं रहता है। स्थानीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लखनऊ जाकर स्टेडियम में तैयारी करते हैं।
कस्बे के नरोत्तम नगर निवासी महिला खिलाड़ी आरजू सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। पड़ाव मैदान में कभी-कभी जलभराव व गड्ढे होने पर खुद ठीक कराना पड़ता है। बाड़ी निवासी मोहम्मद कैफ ने कहा कि स्टेडियम यहां बहुत जरूरी है। प्रतियोगी खेलों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यास करने के लिए नगर में कोई स्थान नहीं है। यहां के खिलाड़ियों के लिए यदि स्टेडियम हो तो बड़ी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकती हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ी सऊद ने कहा कि खेल के लिए बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण कई प्रतिभाएं दम तोड़ जाती हैं। जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। खिलाड़ी अगर अभ्यास करके राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचता है तो जिले का नाम रोशन होने के साथ-साथ क्षेत्र का भी नाम होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें