रामकोट में दीपों से जगमगाता गंगासागर तीर्थ व हुई आतिशबाजी।
- फोटो : रामकोट में दीपों से जगमगाता गंगासागर तीर्थ व हुई आतिशबाजी।
रामकोट (सीतापुर)। प्राचीन गंगासागर तीर्थ मंगलवार रात 21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस भव्य और दिव्य नजारे के हजारों लोग साक्षी बने। दीपदान के बाद लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर किया। इसके उपरांत गंगासागर तीर्थ 21 हजार दीपों से आलोकित हो उठा। रामकोट के प्रधान रामनिवास वर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी यह परंपरा हर्षोल्लास के साथ निभाई गई। दीपावली के त्योहार पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन प्राचीन गंगासागर तीर्थ पर हर साल किया जाता है। इसमें दीपदान व आतिशबाजी का कार्यक्रम होता है। इस मौके पर प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव आदि मौजूद रहे।