खैराबाद में हुए होली मिलन समारोह में फूलों से होली खेलतीं महिलाएं। संवाद
खैराबाद। नगर के एक निजी प्रतिष्ठान में बुधवार देर रात बाथम वैश्य सभा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें वृंदावन से आये कलाकारों ने राधा-कृष्ण की झांकी का सजीव चित्रण किया। वहीं समाज की महिलाओं ने वृंदावन से आए कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली। इस समारोह का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता ने दीप जलाकर किया।
समारोह के अतिथियों को नगरपालिका प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस समारोह में बॉथम वैश्य सभा के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान महंत बजरंगमुनि, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।