फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिसावां व कमलापुर को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महोली तहसील की ग्राम पंचायत पिसावां व सिधौली तहसील की ग्राम पंचायत कमलापुर को अब नगर पंचायत का दर्जा मिलेगा। इससे यहां के बाशिंदों को शहरी इलाके जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। जिलाधिकारी ने दोनों जगहों का प्रस्ताव नगर विकास को भेज दिया है। इससे उम्मीद है जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। पिसावां में 14 व कमलापुर में छह ग्राम सभा शामिल की जाएगी। इससे सिधौली व महोली ब्लॉक में ग्राम पंचायतों की संख्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में इस समय छह नगर पालिका व पांच नगर पंचायत मिलाकर 11 निकाय है। पिसावां व कमलापुर इलाके का लगातार विकास हो रहा है। लेकिन इन दोनो जगहों पर ग्राम पंचायत का दर्जा होने की वजह से यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। यहां के लोग काफी समय से नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे थे। इस पर बिसवां विधायक महेंद्र सिंह यादव ने शासन से कसमंडा विकासखंड की ग्राम पंचायत कमलापुर को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की थी। इस पर शासन ने जिलाधिकारी से प्रस्ताव मांगा था।
इसी प्रकार महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने पिसावां विकासखंड की ग्राम पंचायत पिसावां को नगर पंचायत का दर्जा देने की अपेक्षा की थी। इस पर जिलाधिकारी ने इन दोनों जगहों का प्रस्ताव बनाकर नगर विकास को भेज दिया है। इस प्रस्ताव के बाद दोनो जगहों पर नगर पंचायत का दर्जा मिलने की उम्मीद जग गई है। इससे कमलापुर व पिसावां के बाशिंदों को शहरी इलाके जैसी बिजली, पानी, सड़क सहित तमाम सुविधाएं लोगों को मिल सकेंगी।
विज्ञापन

यह ग्राम पंचायतें होंगी शामिल
पिसावां को नगर पंचायत को दर्जा मिलने पर पिसावां, महम्दापुर द्वितीय (महम्दापुर द्वितीय, पथरी, पल्हरिया), मुड़ाखुर्द, बिचपरिया, नेवादा, चौकनिया (चौकनिया, दौलतियापुर), बबुर्दीपुर, नेवदिया, बरम्हौली, गुरसंडा व बरम्हौली ग्राम सभा को शामिल किया गया है। कमलापुर नगर पंचायत में महोली, बेहड़ा बैकुंठपुर, सरैंया, लुधौरा, हरदी व उसरी ग्राम सभा को शामिल किया जाएगा।
रेउसा का जा चुका है प्रस्ताव
जिलाधिकारी ने पिसावां व कमलापुर को नगर पंचायत का दर्जा देने का नगर विकास को प्रस्ताव भेज दिया है। इससे पहले जिलाधिकारी ने सेवता विधायक ज्ञान तिवारी की मांग पर बिसवां तहसील की रेउसा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का प्रस्ताव भेज चुके है। जिले में इस समय तीन नई नगर पंचायत का प्रस्ताव जिलाधिकारी की तरफ से शासन को भेजा जा चुका है। अब शासन से इस पर मुहर लगते ही नगर पंचायत का दर्जा मिल जाएगा।
पिसावां व कमलापुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को लेकर जिलाधिकारी की तरफ से नगर विकास को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इससे पहले रेउसा का प्रस्ताव जा चुका है।
विज्ञापन

- विनय पाठक, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें