सीतापुर। शहर कोतवाली के मोहल्ला मन्नी चौराहा निवासी एक व्यक्ति ने दुल्हन के स्वागत में एक सुअर की बलि दे दी। बदायूं निवासी एक पशु प्रेमी व पेटा इंडिया के सदस्य विकेंद्र कुमार ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पशु प्रेमी विकेंद्र के अनुसार 23 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला मन्नी चौराहा के एक घर में नई दुल्हन के आने पर सुअर के बच्चे की बलि दी जाने की प्रथा निभाई गई। आरोप है कि घटना का एक वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग सुअर के बच्चे को बेरहमी से पटक-पटक कर मार रहे हैं। इसके बाद सुअर के बच्चे को घर के पास ही जिंदा दफनाया जा रहा है। विकेंंद्र चूहे का पोस्टमार्टम कराकर सुर्खियों में आए थे। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)