फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के पार्सल में मिले टाइल्स के टुकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। एक व्यक्ति को रिश्तेदार द्वारा डाक से भेजे गये पार्सल में मोबाइल फोन की जगह टाइल्स के टुकड़े मिले हैं। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मिश्रिख थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ारी निवासी दिलीप कुमार अवस्थी पुत्र मन्नीलाल अवस्थी को उनके रिश्तेदार बृजेश कुमार ने 15 हजार रुपये कीमत का सैमसंग मोबाइल फोन भारतीय डाक विभाग की पार्सल सेवा से भेजा था। पार्सल जब दिलीप को रिसीव हुआ और उसने खोला तो उसके अंदर से टाइल्स के टुकड़े निकले। पीड़ित ने कोतवाली मिश्रिख में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस बाबत पीड़ित ने नैमिषारण्य के पोस्टमास्टर व पोस्टमैन से भी बात की तो दोनों ने बताया कि मुझे पार्सल जैसा व जिस हाल में मिला था, हमने उसी स्थिति में आपको प्राप्त करा दिया। पीड़ित ने संदेह जताया है कि नई दिल्ली से पार्सल के रिसीव होने तक के बीच में ही इसे खोलकर मोबाइल निकाल लिया गया और मोबाइल के वजन के टाइल्स के टुकड़े रख दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें