लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली लहरपुर इलाके में बीती देर रात ट्रांसफार्मर लेकर जा रही पिकअप बेकाबू होकर शारदा सहायक नहर में गिर गई। घटना के बाद से वाहन का चालक लापता बताया जा रहा है। बाद में वह अपने घर पर सुरक्षित मिला। बिसवां वर्कशॉप से चार ट्रांसफार्मर लादकर बुधवार देर रात इमलिया सुल्तानपुर इलाके के नरवाहनपुरवा निवासी संदीप शुक्ला (28) लहरपुर जा रहा था।
इस बीच लहरपुर इलाके में ही महजीदिया के निकट बेकाबू होकर पिकअप नहर में पलट गई। सुबह होने पर जानकारी हुई। सूचना पाकर लहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में गिरी पिकअप और उसमें लगे ट्रांसफार्मर को निकलवाने के लिए गोताखोरों को बुलाया। इसके बाद क्रेन की मदद से नहर में गिरी पिकअप और ट्रांसफार्मर को बाहर निकलवाया।
खड़े हुए कई सवाल
घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल ये है कि मुख्य मार्ग अच्छा होने के बाद चालक ने नहर के रास्ते को क्यों चुना। नहर मार्ग में भी बीच का रास्ता कच्चा और खराब है, इसके बाद भी वह इस रास्ते से लहरपुर क्यों जा रहा था।