फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पिकअप सवारों ने दी जान से मारने की धमकी, हंगामा

Tue, 12 Aug 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। इलाके के केसरीगंज चौराहे पर मंगलवार को पशुओं के अवशेष से भरी पिकअप को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। आरोप है कि वाहन पर सवार लोगों ने कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी। इससे नाराज संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस पिकअप को सीज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बजरंग दल के सह संयोजक अमन वर्मा के अनुसार अवशेष से लदी पिकअप की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्होंने पिकअप को रोका था। यह देखकर वाहन में सवार लोग अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने लगे।
इसको लेकर फिर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। हंगामे को बढ़ता देखकर पिकअप चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें