फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, चालक गंभीर

Sat, 19 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शनिवार सुबह जशरथ गांव के पास धर्मकांटा के सामने दूध से लदे पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


गंगापुर निवासी विकास (28) ज्ञान डेयरी की पिकअप चलाते हैं। शनिवार सुबह वह सरसई टिकरा से दूध के कैन लादकर बौधनी स्थित ज्ञान डेयरी के प्लांट जा रहे थे। जशरथ गांव स्थित धर्मकांटा के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर क्षेत्रीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पिकअप के केबिन में फंसे पिकअप चालक विकास को बाहर निकाल कर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर करियाडीह कर्मसेपुर गांव के बीच सीतापुर रोड तक गया। इसके बाद वाहन छोड़कर भाग निकला। सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें