सीतापुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को अचानक आंसू गैस के गोले दागे जाने लगे तो आसपास के लोग सकते में आ गए। दरअसल, शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने त्योहार को लेकर दंगे रोकने का रिहर्सल किया। दंगे होने की हालत में कैसे निपटा जाए इसकी अभ्यास कराया गया। इसमें एसपी चक्रेश मिश्र के साथ उनके मातहत शामिल रहे। दंगे की स्थिति से निपटने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
जिला कारागार का किया निरीक्षण
सीतापुर। जिले के डीएम अभिषेक आनंद व एसपी चक्रेश मिश्र ने शुक्रवार को कारागार का निरीक्षण किया। हालांकि उनको इस दौरान कोई आपत्तिजनक चीजें नहीं मिली। दोनों ने बंदियों की बैरक, रसोई और अस्पताल का भी निरीक्षण किया।