फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जंगली जानवर के पगचिह्न मिलने से सहमे लोग

Sat, 23 Nov 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा। बसंतापुर गांव में शुक्रवार को जंगली जानवर के पगचिह्न मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच की। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में कुछ दिनाें पहले एक बड़े जानवर के पगचिह्न मिले थे। जंगली जानवर ने एक बच्ची पर हमला कर उसे घायल भी कर दिया था। ग्रामीणों ने तेंदुए होने की आशंका जताई थी।ऐसे में वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर घायल बच्ची के घर जाकर जांच भी की।

टीम ने जानवर के पगचिह्नों को देखा। डिप्टी रेंजर आदित्य सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को ग्रामीणों की सूचना पर जांच की गई। पगचिह्न मिलने पर पिजरा लगाया गया है। जंगली जानवर अभी तक पकड़ से दूर है। निगरानी की जा रही है। गांव वालों को भी अलर्ट किया गया है। शुक्रवार को भी पगचिह्न देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें